• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

एलएल.बी. एवं पी.जी. पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 27 जुलाई 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन।

Published on: 24 Jul 2026

एलएल.बी. एवं पी.जी. पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 27 जुलाई 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन।*


गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएल.बी. एवं स्नातकोत्तर (पी.जी.) पाठ्यक्रमों (एम.बी.ए. को छोड़कर) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए यह प्रवेश कार्यक्रम लागू किया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।

संबंधित विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (UTD) द्वारा 27 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) विश्वविद्यालय पोर्टल एवं नोटिस बोर्ड पर मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी।

मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 28 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) संबंधित विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

इसके उपरांत संबंधित विभाग द्वारा 29 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे के बाद) श्रेणीवार रिक्त सीटों का विवरण अकादमिक शाखा एवं विश्वविद्यालय समन्वय केंद्र (UCC) को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके।

*अर्थशास्त्र विभाग में रोजगार के अनेकों अवसर।*

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार विद्यार्थियों से विशेष रूप से आग्रह किया कि एम.ए. अर्थशास्त्र कार्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र आवेदन कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र वर्तमान समय का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं रोजगारोन्मुख विषय है, जो विद्यार्थियों को आर्थिक विश्लेषण, सार्वजनिक नीति, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, डेटा विश्लेषण तथा विकास अध्ययन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, शोध, शिक्षण, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों, भारतीय रिजर्व बैंक, नीति आयोग, सांख्यिकी एवं योजना विभागों, सिविल सेवा, कॉर्पोरेट क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय संगठनों तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में करियर की व्यापक संभावनाएँ उपलब्ध हैं। साथ ही यह विषय यूजीसी-नेट, सिविल सेवा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी अत्यंत उपयोगी माना जाता है। अर्थशास्त्र विभाग में अनुभवी एवं समर्पित संकाय सदस्यों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोधोन्मुख वातावरण, आधुनिक शिक्षण तकनीकों का उपयोग, करियर परामर्श तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। प्रो. सतीश कुमार ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस विस्तारित अवसर का लाभ उठाएँ, एम.ए. अर्थशास्त्र में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएँ। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अथवा अर्थशास्त्र विभाग से संपर्क कर सकते हैं।